Saturday, May 16, 2009

बिजली

बिजली

घर की बिजली चली गई,
हर सुख सुविधा चली गई ।

कूलर, पंखा, फ्रिज सब बंद,
चला गया सबका आनंद ॥

पानी की टंकी की आस,
लेकर बैठे सभी उदास ।

इस चुप्पी को तोड़े कौन?
बैठा है टी ० वी ० भी मौन ॥

No comments:

Post a Comment